Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कांग्रेस के आरोपों पर CM शर्मा का पलटवार, पूछा- क्या कोई गांधी परिवार से भी ज्यादा भ्रष्ट हो सकता है?

34

कांग्रेस द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि गांधी परिवार से ‘‘ज्यादा भ्रष्ट” कोई नहीं हो सकता। असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दो दिन में कई सार्वजनिक सभाओं में शर्मा को ‘‘देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” बताया है। उन्होंने शनिवार को तीसरे दिन भी राज्य में यात्रा की अगुवाई की। इसके बाद यात्रा अरुणाचल प्रदेश पहुंच गई। यात्रा रविवार को फिर असम में दाखिल होगी।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तथाकथित गांधी परिवार से आने वाली किसी भी अपमानजनक टिप्पणी को मैं आशीर्वाद की तरह मानता हूं, क्योंकि यह मुझे ऐसे परिवार के खिलाफ लड़ने की ऊर्जा देता है, जो अपने आप को सबसे ताकतवर मानता है।” उन्होंने यह भी कहा, ‘‘लेकिन मैं केवल एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या कोई गांधी परिवार से भी ज्यादा भ्रष्ट हो सकता है? – बोफोर्स घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, भोपाल गैस त्रासदी, एंडरसन का भागना, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला आदि (सूची बड़ी लंबी है और यह जारी है।)”

राहुल ने शर्मा की आलोचना करते हुए उन्हें देश में ‘सबसे भ्रष्ट’ मुख्यमंत्री बताया था। उन्होंने कहा था, ‘‘असम के मुख्यमंत्री इतने भ्रष्ट हैं कि वह भाजपा शासित अन्य राज्यों के अपने समकक्षों को भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.