Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

महाकाल मंदिर के एकमात्र पुजारी को मिला निमंत्रण पत्र, बाबा महाकाल की भस्म सहित ये लेकर जाएंगे अयोध्या

69

उज्जैन। देशभर की कई प्रसिद्ध हस्तियों को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। ऐसे में धर्म नगरी उज्जैन में भी कई लोगों को यह निमंत्रण आया है। खास बात तो यह है कि उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के तमाम पुजारी में से केवल एकमात्र मुख्य शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु को ही आमंत्रण प्राप्त हुआ है। गुरु को जैसे ही आमंत्रण मिला तो उन्होंने जाने की तैयारी कर ली। वे आज शाम 5:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

घनश्याम पुजारी ने अयोध्या जाने के लिए विशेष तैयारी की है। वे यहां से चांदी का बिलपत्र, भगवान महाकाल के चरणों में विराजित दाहिना शंख, बाबा महाकाल की भस्मी, महाकाल की तस्वीर और लड्डू प्रसाद अयोध्या लेकर जाएंगे और भगवान राम को अर्पित करेंगे। घनश्याम पुजारी ने कहा कि 500 बरस का इंतजार खत्म हुआ, पुनः राम लाल अपने स्थान पर विराजमान होंगे। पूर्व की तरह फिर से राम राज्य स्थापित होगा। वह खुद भगवान राम से सनातन धर्म की रक्षा व सबके कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.