Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

महिलाओं को काम देने के नाम पर की लाखों की ठगी, संबंधित एनजीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज

34

महासमुंद। जिले के एक एनजीओ जीव संस्कार जन जाग्रति बसना द्वारा महिला समूह का गठन करने के बाद काम देने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप महिलाओं ने लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने मामले की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में की है। अपने आप को धोखाधड़ी की शिकार मानने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले एक साल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गांव की महिलाओं को प्रतिनिधि नियुक्त कर प्रत्येक महिला को पांच -पांच गांव में दो – दो समूह गठन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। एनजीओ द्वारा समूह को अगरबत्ती, चाय पत्ती, निरमा बनाने का काम देने का भरोसा दिलाया गया और समूह के प्रत्येक सदस्यों से 650 रुपये लिया गया।

एनजीओ के झांसे में आकर 800 सदस्य बनाए गए और प्रत्येक सदस्य से 650 रुपये लिया गया। जीव संस्कार जन जाग्रति एनजीओ के मुख्य कार्यकर्ताओं के द्वारा पिछले एक साल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गांव की महिलाओं को प्रतिनिधि नियुक्त कर प्रत्येक महिला को पांच – पांच गांव में दो – दो समूह गठन करने को कहा गया था । इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम का कहना है कि महिलाओं की शिकायत मिली है। जिसकी जांच कराई जाएगी। जांच में धोखाधड़ी होना पाया जाता है, तो संबंधित एनजीओ के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.