Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एंटी करप्शन ब्यूरो ने 4 हजार की रिश्वत लेते जूनियर इंजी... हरियाणा के जींद में दर्दनाक वारदात, चोरी के शक में ग्रामीणों ने की बेरहमी से पिटाई— बिहार के एक युवक... बिना लाइसेंस बेचे जा रहे थे भारी मात्रा में पटाखे, सीएम फ्लाइंग की टीम ने की छापेमारी— मालिक पर केस ... फरीदाबाद में धनतेरस की रात कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सिंगापुर से लौटे शख्स की लाइसेंसी पिस्ट... चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा...

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली पंजाब की एक दर्जन ट्रेनें 4 से 12 घंटे लेट

38

ग्वालियर।  मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर हिमाचल की बर्फीली सर्द हवाओं की वजह से ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिस वजह से प्रदेश में दिनभर ठिठुरन बरकरार रही। वहीं घने कोहरे की वजह से लोगों के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से दिन के समय में भी लोगों को अपनी गाड़ी की लाइट जलानी पड़ी।

वहीं इसके साथ ही ग्वालियर में बुधवार को “कोल्ड डे” रहा। जहां बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 6.5 और दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। वहीं दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। कश्मीर हिमाचल की बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण दिल्ली पंजाब की एक दर्जन ट्रेनें 4 से 12 घंटे लेट रही तो वहीं बेंगलूरू की फ्लाइट 5 घंटे देरी से ग्वालियर आई थी। यही वजह से दिल्ली की फलाइट भी तीन घंटे लेट हुई है। जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.