Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में 77वां वन महोत्सव: CM हेमंत सोरेन का आह्वान— 'एक फलदार पौधा लगाएं, पर्यावरण संरक्षण को बनाए... गढ़वा में झारखंड-छत्तीसगढ़ एनएच 343 पर हाथियों की चहलकदमी, रंका वन क्षेत्र में बढ़ा हाथियों का खौफ रायपुर के खमतराई मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2023 के चर्चित हत्याकांड के चारों दोषियों को उम्... रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 340 वाहनों पर हुई वैधानिक क... धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हो... धमतरी में एक्शन मोड में प्रशासन: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की चेकिंग, 2 बिना परमिट बसों पर लग... बिलासपुर: सकरी में ATM पिन देखकर बदला कार्ड, 4 बार में निकाले ₹40,000; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज सूरजपुर: SECL बस के ड्राइवर से मारपीट और गन तानने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, बंदूक का लाइसेंस रद्द... कोरबा के अजगरबहार में मिला अब तक का सबसे छोटा 6 फीट का किंग कोबरा, सफल रेस्क्यू के बाद जंगल में किया... छत्तीसगढ़ में विदेशी पौधे 'कोनोकार्पस' पर बैन! स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा; दुर्ग-भिलाई में लग...

राजधानी में विधायक टी.राजा की रैली.. सुप्रीम कोर्ट का रायपुर कलेक्टर और एसपी को निर्देश, हेट स्पीच पर रखें नजर

48

हैदराबाद: तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह इसी महीने को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने रायपुर आ रहे हैं। इस मौके पर रायपुर शहर के हिंदूवादी संगठन उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हुए है। जानकारी के मुताबिक़ कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इतर वह रायपुर में रोड शो भी कर सकते है तो वही प्रशंसक शहर के अलग-अलग जगहों पर उनके स्वागत की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

टी राजा के इस आयोजन के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने रायपुर के कलेक्टर और पुलिस कप्तान को निर्देश जारी किया हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया हैं कि टी राजा के कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी तरह की हेट स्पीच न हो यह सुनिश्चित किया जाये।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने रायपुर और यवतमाल के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षक को दोनों स्थानों पर जनवरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में उसके समक्ष दायर एक आवेदन में लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखने का निर्देश दिया हैं।

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि हमें अधिकारियों से इस तथ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है कि किसी भी तरह की हिंसा या नफरत फैलाने वाले भाषण की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा हैं कि किसी को भी, किसी भी तरह की हिंसा या नफरत फैलाने वाले भाषण की अनुमति नहीं दी जा सकती है, लिहाजा अधिकारियों से इस तथ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बता दें कि टी राजा सिंह हैदराबाद में गोशामहल क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं। टी राजा अपने अभद्र भाषा से सजे भाषणों के लिए सुर्ख़ियों में रहे हैं। हेट स्पीच की वजह से उनपर कई मामले भी दर्ज हैं। मुस्लिमों और उनके इष्ट पैगम्बर के खिलाफ उन्होंने पिछली दफे अभद्र भाषा का प्रयोग अपने भाषणों में किया था जिसपर जमकर बवाल मचा था। इस विवाद के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। जून 2018 में उन्होंने अपने भाषण में कुरान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था जबकि इसी तरह एक बार टी राजा ने रोहिंग्याओं को गोली मारने की बात कही थी। टी राजा इस बार भी गोशामहल से भाजपा की टिकट से चुनाव जीते हैं लेकिन उन्होंने अकबरूद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने का विरोध करते हुए उनके सामने शपथ नहीं लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.