Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

17 और 18 जनवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद, 1 लाख आबादी को हो सकती है पानी की किल्लत

96

रायपुर। रायपुर के लगभग 1 लाख आबादी को आज शाम पानी की किल्लत हो सकती है क्योंकि 17 और 18 जनवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। मैंटेनेंस के चलते ये सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर पालिका निगम अफसरों के अनुसार मोवा-सड्डू की ओर जाने वाली 700 MM व्यास की राइजिंग में पाइप लाइन में लीकेज आ गया है, जिसके चलते पाइप लाइन पर मरम्मत का काम किया जाना है। नगर निगम और जल विभाग की टीम इस लीकेज का मैंटेनेंस करना शुरू कर चुकी है।

 वहीं शहर के तेलीबांधा चौक टनल क्रॉसिंग के अंदर की पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। इसके लिए 17 जनवरी को दिनभर पाइप लाइन की मरम्मत की जायेगी। वहीं नगर निगम अधिकारियों की मानें तो मरम्मत में 12 घंटे का समय लगेगा। इसकी वजह से अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा-सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा की पानी की टंकी में पानी नहीं आएगा। ये पानी टंकियां लाखों घरों में पानी पहुंचाती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.