Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खूबसूरत महिलाओं को प्रेग्नेंट करो, 13 लाख ले जाओ…हैरान कर देगा ये जॉब ऑफर

51

आजकल लोगों का दिमाग वैसे ही बहुत तेज चलता है, इसमें अगर इंटरनेट का सहारा ले लिया जाये तो फिर क्या ही कहना। आज के आधुनिक ज़माने में लोग ठगने के बहुत सारे अलग अलग तरीके ढूंढ लेते है। इसी बीच यह नया ठगी करने का तरीका आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगा। ये वो ठगी है जिसे बस सीरियस होकर सोचने भर से सामने वाला कब लुट जाता है, यह उसको खुद भी नहीं पता चलता है। इस ठगी में प्रेगनेंट कर के लाखों कमाये जाते हैं। ऐसे ठगने वालों ने बाकायदा अपनी ऑर्गेनाइजेशन का नाम भी रखा हुआ है…ऑल इंडिया प्रेगनेंट जॉब. इंटरेस्टेड हैं, तो अप्लाई कीजिए।

सुनने में यह जितना अजीब है उतना ही खतरनाक भी। इसमें बस करना ये है कि आपको एक ऐसी महिला को प्रेग्नेंट करना है, जिसको औलाद नहीं हो रही हो। यदि आपने ऐसा कर लिए तो इस के लिए आपको 10 से 13 लाख रुपए का इनाम मिलेगा और अगर ना भी कर पाए तो कम से कम पांच लाख रुपए मिलने की गारंटी भी है। यानी की आपका जॉब होगा खूबसूरत महिलाओं को प्रेग्नेंट करना और बदले में लाखों रुपए कमाना। इस डेडली कॉम्बीनेशन को जो भी सुनेगा वो तो जरुर लुटेगा ही। बस, इसी डेडली कॉम्बीनेशन के चक्कर में सैकड़ों लोग हजारों गंवा चुके है। इसकी वजह से ठगों के नए झुंड ने करोड़ों कमा लिए हैं।

इस गांव से चलती थी ‘प्रेग्नेंट करने, लाखों कमाने’ वाली कंपनी
पटना से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर एक नवादा नाम के छोटे से शहर में करीब 8 किलोमीटर अंदर एक गांव है जिसका नाम गुरम्हा है। इसी गांव से प्रेग्नेंट करके लाखों कमाने की पूरी इंडस्ट्री चलती है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस कंपनी का पहले एक दफ्तर भी हुआ करता था। इस कंपनी में 20 से 30 साल की उम्र के तकरीबन  20 से 25 लड़के काम करते हैं। करोड़ों के मुनाफा कमाने वाली इस कंपनी का सारा टर्नओवर इन्हीं नौजवान के कंधों पर टिका हुआ है। इस काम संसाधन के नाम पर बस मोबाइल फोन का युज किया जाता है, जिससे शुरू होता है लाखों कमाने का खेल।

कहां से शुरू हुई इसकी कहानी
आज से तकरीबन पांच साल पहले इसी गांव का एक लड़का मुन्ना नौकरी के लिए राजस्थान के मेवाड़ में गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जामताड़ा जैसे कुछ गिरोहबाज़ से हुई। फिर क्या था मुन्ना भी इस गिरोह में शामिल हो गया। उसने वहां बाकायदा साइबर फ्रॉड की ट्रेनिंग ली, जहां उसने एक फोन की मदद से किसी को कैसे कंगाल बना सकते है यह सीख था। लेकिन उसने सोचा उसको कुछ नया करना चाहिए इस लिए वह अपने गांव लौट आया। उसने घरवालों से बोला वह अब मछली पालन का बिजनेस नहीं करेगा अब कुछ अलग करना है उसे।

कैसे की शुरूवात
गांव में नहर के किनारे एक पुराने खंडहर में कमरे को साफ कर उसमें अपना दफ्तर खोला। नेटवर्क के लिए एक ऊंचा चबूतरा भी बनवाया। इसी बीच उसने गांव के 20-30 लड़कों की शिनाख्त भी कर ली थी। अब वो उन्हें चुपचाप से ट्रेनिंग देता।  ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसने कंपनी शुरू की और सोशल मीडिया की मदद से व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर डालना शुरू किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.