Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

सर्दी का सितम, घटी विजिबिलिटी, रनवे पर देरी से उड़ान भर रही फ्लाइट्स, यात्रियों को हो रही परेशानी

48

दिल्ली में शीतलहर की स्थिति जारी रही और मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी परत छाई रही। इसके चलते उत्तर भारत में कोहरे के कारण ट्रेनों से लेकर फ्लाइट्स तक प्रभावित हो रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 उड़ानों को मौसम की स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया।

जीरो विजिबिलिटी के कारण रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है, जिस कारण वह देरी से चल रही हैं। वहीं, कई उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा है। ऐसे में फ्लाइट से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Indigo फ्लाइट में हुए मुक्का कांड के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एयरपोर्ट का हाल बताया जा रहा है, खचाखच भीड़, घंटों की दैरी सड़क पर बैठे खाना खाते लोग। खबर के मुताबिक फ्लाइट में 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही कई यात्री अपने सामान के साथ हवाईअड्डे पर इंतजार करते हुए नजर आए। एक यात्री ने कहा, “मेरी फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह सुबह 10:30 बजे रवाना होने वाली है… उन्होंने इसका कारण मुख्य रूप से मौसम और कोहरा बताया है।” दिल्ली एयरपोर्ट ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है, ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है।

PunjabKesari

यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।” इस बीच, कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण 30 ट्रेनें भी देरी से चलीं। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने ‘X’ में लिखा, “दिल्ली पालम (VIDP) और सफदरजंग हवाई अड्डे आज, 16 जनवरी को 0530 बजे IST पर 500 मीटर दृश्यता की सूचना दे रहे हैं।”

कोहरे के चलते ट्रेनें भी घंटों-घंटों देरी से चल रही हैं। रेलवे सटेशन पर भी कुछ एयरपोर्ट जैसी ही स्थिति देखी जा रही है। अपनी ट्रेन का इंतजार करने वाले लोगों को वेटिंग रूम में भी जगह लेने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों को बैंच का बैठकर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.