Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

बाइक पर बिठाकर पानी पुरी खिलाने ले जा रहे थे पिता, चाइनीज मांझे से कटी मासूम की गर्दन, मौत

37

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चायनीज मांझे पर प्रतिबंध है फिर भी चोरी से इसकी खरीद बिक्री जारी है। चाइना डोर इतनी घातक है कि पशु पक्षियों के साथ इंसानों के लिए भी जानलेवा है। एमपी के धार जिले में एक पिता अपने 7 वर्षीय बच्चे को बाइक पर बिठा कर पानी पूरी खिलाने ले जा रहे थे। इस दौरान चायना मांझे से बच्चे का गला काट गया जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना धार जिले के हटवाड़ा चौक के लुनियापुरा क्षेत्र में शाम 6 बजे के करीब घटी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी चाइनीज मांझे की खरीद बिक्री करते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिता विनोद चौहान अपने 7 वर्षीय बेटे कनिष्क को बाइक पर आगे बिठाकर पानी पुरी खिलाने ले जा रहे थे।वह घर से कुछ ही दूर तक पहुंचे थे कि अचानक बच्चे के साथ हादसा हो गया। चायना मांझे से उसका गला कट गया और बच्चा जोर से चिल्लाया और उसके गले से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गया। पिता और आसपास के लोग बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल के वार्ड के बाहर बच्चे की मां और अन्य परिजन सड़क पर ही बैठकर रोते रहे। बच्चे के पिता विनोद एक गैरेज पर काम करते हैं। मकर सक्रांति के कारण वह रविवार को काम पर नहीं गए थे। मकर संक्रांति पर कनिष्क पूरे दिन अपने घर की छत पर पतंगबाजी देखता रहा। उसके यहां कुछ रिश्तेदार भी आए थे। शाम को वह कुछ चटपटा खाने की जिद करने लगा, तो उसके पिता उसे पानीपुरी खिलाने बाजार लेकर गए।

कनिष्क बाइक पर आगे बैठा था। कनिष्क की एक बहन भी है। प्रदेश में चाइना डोर पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी शहरों में इसे बेचा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में धार में ही तीन हादसे चाइना डोर से हो चुके हैं। शनिवार शाम को भी एक बुजुर्ग की गर्दन चाइना डोर से कट गई थी जिसकी वजह से उन्हें गले में 25 टांके आये थे। एसडीएम रोशनी पाटीदार ने कहा कि घटना बहुत दुखद है। पिछले 10 दिनों से जब्ती और तलाशी की कार्रवाई चल रही है। हमने टीमें बनाई हैं, जिसे भी चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते पाया जाएगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.