Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गजब की भक्ति…Ranchi से अयोध्या पैदल यात्रा कर रहे 5 युवक, अभी 300 से ज्यादा किमी. की यात्रा करना है बाकी

59

अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ धूम है। पूरा देश राम मय हो गया है। वहीं, रांची के 5 युवकों में राम के प्रति जोश और जुनून देखने को मिला। दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए 5 युवक पैदल ही रांची से अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए हैं। अभी इन युवकों की लगभग 300 से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा बाकी है।

झारखंड में भी राम मंदिर को लेकर है बड़ा उत्साह 
पांचों युवकों ने बताया कि 10 तारीख को 10 बजे रांची के चनकोपी गांव से अपना 5 युवकों की टोली अयोध्या के लिए चली थी जो 250 सौ किलो मीटर की यात्रा तय करते हुए गढ़वा पहुंची है जहां राम भक्तों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद फिर इनकी टोली अयोध्या के लिए चल पड़ी। बता दें कि जैसे-जैसे दिन (22 जनवरी) नजदीक आ रहा है लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं, झारखंड में भी इसे लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिला है।

राम मंदिर परिसर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा
बता दें कि अयोध्या का नवनिर्मित राम मंदिर 250 फीट चौड़ा, 380 फीट लंबा और 161 फीट ऊंचा है। निर्माण पूर्ण होने पर यह राम मंदिर परिसर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा। मंदिर के खंभों से लेकर हर हिस्से में की गई खूबसूरत नक्काशी दिखाई दे रही है। 32 सीढ़ियां चढ़कर भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। खबरों के मुताबिक मंदिर का गर्भगृह इस तरह बनाया गया है कि 25 फीट दूर से भक्त भगवान राम की छवि निहार सकेंगे।

राम मंदिर की दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी गईं हैं। इनके बीच सोने के दरवाजों की आभा देखते ही बनती है। अभी अन्य तैयारियों के बीच मंदिर में सोने के दरवाजे लगाने का काम भी चल रहा है।

पहली मंजिल पर होगा श्री राम दरबार
राम मंदिर 3 मंजिला होगा जिसे पारंपरिक नागर शैली में तैयार किया गया है। मुख्य गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति विराजित होगी और पहली मंजिल पर श्री राम दरबार होगा। राम मंदिर में 5 मंडप यानी हॉल होंगे। इसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप होंगे। मंदिर में करीब डेढ़ लाख भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे। उद्घाटन के बाद राम मंदिर रोजाना 14 घंटे के लिए खुलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.