Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

आज अजय राय 2 हजार से अधिक कांग्रेस नेताओं के साथ जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

25

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा अयोध्या (Ayodhya) के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकराये जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai), कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं अन्य नेताओं के साथ आज अयोध्या जाएंगे। अजय राय ने पहले कहा था कि लगभग 100 पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह के साथ वह 15 जनवरी यानी ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) पर अयोध्या में पूजा करेंगे। लेकिन, अब पार्टी के 2,000 से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।जानकारी के मुताबिक, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडेय तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई कांग्रेसी नेता आज श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करने जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर तैयारी को लेकर एक बैठक की गयी, जिसमें नवनिर्मित हो रहे श्री राम जन्मभूमि के उद्घाटन समारोह का सत्ताधारी दल ने राजनीतिकरण कर दिया गया था। इन मुद्दों का जवाब देने के लिए कांग्रेस के नेता श्री राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे।

श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी , प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधानमंडल दल की नेता अनुराधा मिश्रा मोना, पूर्व सांसद पीएल पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। अयोध्या की सीमा पर पहुंचने पर सभी नेताओं को अयोध्या के कांग्रेसी नेता भव्य स्वागत करेंगे। वहीं, अजय राय ने इस यात्रा से पहले ‘सबके राम, चलो अयोध्या धाम’ का नारा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.