Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पश्चिम बंगाल में 3 साधुओं से मारपीट, भाजपा का TMC पर हमला, हिंदू सुरक्षित नहीं

35

कोलकाता। मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए गंगासागर जाने वाले उत्तर प्रदेश के 3 साधुओं के साथ पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीनों साधुओं को भीड़ से किसी तरह छुड़ाकर उनकी जान बचाई। यह घटना गुरुवार देर शाम को हुई थी। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने तीनों साधुओं से मुलाकात कर उनका सम्मान किया है। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

पुरुलिया में रास्ता भटक गए थे साधु

मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों साधु मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए गंगासागर जा रहे थे। यात्रा के दौरान वे पुरुलिया में रास्ता भटक गए और उन्होंने 3 स्थानीय लड़कियों से रास्ता पूछा तो तीनों लड़कियां डरकर चिल्लाते हुए रास्ते से भाग गई। इसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और साधुओं के साथ मारपीट करने लगी। स्थानीय लोगों को यह शंका हुई कि 3 लोगों ने लड़कियों को परेशान किया होगा। इसी कारण तीनों साधुओं की जमकर पिटाई कर दी।

भाजपा का टीएमसी पर हमला

पूरा मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इंटरनेट मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीनों साधु हाथ जोड़कर भीड़ से जान बख्शने की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं है और बंगाल में हिंदी होना अपराध हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.