Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

कभी बच्चों के दोस्त नहीं बने ऋषि कपूर, कॉफी विद करण पर नीतू ने किया खुलासा

44

इंदौर।करण जौहर का फेमस चैट शो कॉफी विद करण इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीजन में कई बड़े सेलेब्स गेस्ट के तौर पर आए हैं और अपने लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। हाल ही में इस काउच पर अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान पहुंचीं। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए। वहीं, नीतू कपूर ने दिवंगत एक्टर और पति ऋषि कपूर की बच्चों के साथ बाॅन्डिंग पर बात की। सीजन 8 का यह 12वां एपिसोड होगा। इसे आप गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

बच्चों के साथ नहीं होते थे फ्रेंडली

दरअसल, ऋषि कपूर अपने आखिरी दिनों में न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे थे। उस समय को याद करते हुए नीतू कपूर ने कहा, “तो मेरे लिए करण, मुझे दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं है। मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्से और न्यूयॉर्क में बिताए गए समय को याद करना पसंद है। न्यूयॉर्क वास्तव में दुखद था, लेकिन हमारे पास सबसे अच्छा साल वही था, मेरे लिए लाइफ का सबसे अच्छा साल था।” नीतू ने आगे बताया कि ऋषि अपने बच्चों के साथ शायद ही कभी कैजुअल और फ्रेंडली होते थे, लेकिन अंतिम दिनों में सब कुछ बदल गया।

“उन्होंने बहुत कुछ खो दिया था”

नीतू ने कहा, “क्योंकि आप जानते हैं कि चिंटू जी बहुत प्यारे इंसान हैं। उनमें बहुत प्यार था। लेकिन कुछ ऐसा था कि उन्होंने कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी और लोगों को बुली करते थे, अपना प्यार नहीं दिखाया। यह खासतौर से मेरे लिए और बच्चों के लिए, वो एक बड़ी चीज की तरह थे। सम्मान और सब कुछ और इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ बहुत कुछ खो दिया। वो कभी भी उनके दोस्त नहीं रहे। आखिरी साल जब उनका इलाज चल रहा था, तो उन्होंने खुलकर बात की थी। उन्होंने प्यार दिखाया। मेरे लिए भी वो बहुत प्यार से थे। हमने सबसे बढ़िया समय बिताया।” बता दें कि ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया बीमारी के कारण साल 2020 में उनका निधन हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.