Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...

Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की ‘मैरी क्रिसमस’ को ऐसा मिला रिव्यू, विक्की कौशल ने किया रिएक्ट

57

इंदौर। 12 जनवरी यानी आज कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अभी तक दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बाॅलीवुड स्टार्स से लेकर आम जनता तक सभी इस फिल्म को लेकर अपना-अपना रिव्यू दे रहे हैं। वहीं, अब कैटरीना कैफ के पति और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने भी मैरी क्रिसमस पर रिएक्ट किया है। विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ की है। साथ ही कैटरीना की एक्टिंग को भी सराहा है।

लेडी लव के लिए विक्की ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, विक्की कौशल ने फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। विक्की ने इस पोस्ट में अपने प्यार के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “मैरी क्रिसमस सबको। आप पर बहुत गर्व है लव कि आपने कितनी खूबसूरती से श्रीराम सर की उत्कृष्ट कहानी और मारिया की जटिलताओं के सामने खुद को समर्पित कर दिया है। उसका कच्चापन, उसका रहस्य, उसका जादू सब कुछ इतनी ईमानदारी और बारीकियों के साथ किया है और वो डांस उफ्फ। यह सच में अब तक का सबसे अच्छा काम है।”

विजय सेतुपति की एक्टिंग को मिली सराहना

विक्की कौशल ने लीड एक्टर विजय सेतुपति की तारीफ करते हुए लिखा, “सर पता नहीं आप अपने किरदारों में बच्चों जैसी मासूमियत कैसे लाते हैं, लेकिन आपको अल्बर्ट को जीवंत करते हुए देखना काफी खुशी की बात है।” विक्की ने मैरी क्रिसमस की कास्ट को इस पोस्ट में टैग किया है। उन्होंने लिखा, “आप लोग कैसे लोगों को फिल्म देखने के दौरान झूमने पर मजबूर कर देंगे, खासकर वह अंत।” फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म में कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति, संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू, राजेश विलियम्स और परी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.