Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चमत्कार! 5 साल की उम्र में खोया था बेटा, 14 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए मिला, कहानी सुन आंखों में आ ... अजब-गजब चुनाव: एक ही परिवार के कई चेहरे मैदान में, किसे चुनें और किसे छोड़ें? मतदाताओं के सामने खड़ा ह... छात्रों के भविष्य पर संकट! चुनाव प्रचार के शोर ने उड़ाई बोर्ड परीक्षार्थियों की नींद, गुस्से में अभि... जामताड़ा में चुनावी दंगल: गली-कूचों में गूंजने लगे चुनावी नारे, जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं न... चास में सियासी जंग: नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार! निकाय चुनाव पर बड़ी खबर: पलामू में पुलिस का 'सिक्योरिटी चक्र' तैयार! डीआईजी बोले- बिना किसी डर के कर... बड़ी पहल: हजारीबाग में हाथियों के मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर, हथिनी को रेडियो कॉलर लगाने से कम होगा ज... छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख...

मुनव्वर से क्यों इतनी हमदर्दी रखती हैं मनारा, बहन मिताली ने बताया एक्ट्रेस के दिल का हाल

100

इंदौर। सलमान खान का शो बिग बाॅस 17 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का रिश्ता शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में रहा है। पहले तो दोनों साथ में गेम खेलते दिखाई दिए थे, लेकिन अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। हालांकि, कई बार दर्शकों को ये लगा है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। लेकिन आयशा खान के बिग बॉस के घर में एंट्री करने के बाद से मुनव्वर-मनारा की दोस्ती में खटास आ गई। इस बात से परेशान होकर कई बार मनारा को लड़ते देखा गया है।

मनारा की बहन मिताली ने किया खुलासा

वहीं, अब हाल ही में फैमिली वीक में मनारा चोपड़ा की बहन मिताली हांडा उनसे मिलने पहुंची थीं। अब बिग बाॅस के घर से बाहर आने के बाद मिताली हांडा ने मीडिया से बातचीत में काफी कुछ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मनारा, मुनव्वर के लिए क्या फील करती हैं। एक बातचीत के दौरान मिताली ने कहा, “जब मैं फैमिली वीक में बिग बाॅस के घर गई थी, तो ये प्वाइंट लोगों ने वहां उठाया था। वह सलमान सर को पहले ही क्लियर कर चुकी हैं कि वह मुनव्वर फारुकी को एक दोस्त के तौर पर पसंद करती हैं, उससे ज्यादा उनके मन में कुछ नहीं है।”

मुनव्वर में दिखाई देता है ये शख्स

“इससे ऊपर प्यार-व्यार वाला कोई सीन नहीं है। जब भी कोई उसे ये बोलता है कि मुनव्वर से बात मत कर, तो वह सुनती नहीं है और मुनव्वर को जब भी उसकी जरूरत होती है, तो वह उसके साथ खड़ी होती है। मुझे लगता है कि हम अपनी आम लाइफ में भी यही करते हैं कि जब हमारे दोस्तों को जरूरत होती है, तो हम उनके साथ खड़े होते हैं। उसका स्टैंड बहुत ही क्लियर है। जब मैं घर में थी, तब भी मैंने लोगों को यही कहा था कि मेरी बहन की लाइफ की लिस्ट बहुत क्लियर है और उसे हमसे बेहतर कोई नहीं जानता है। उसको मुनव्वर में मिताली से ऊपर कुछ नहीं दिख रहा है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.