Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Toll Tax New Rules: अब उतना ही पैसा लगेगा जितनी सड़क बनी! अधूरे एक्सप्रेसवे पर 'लूट' बंद, सरकार का ब... Trump on Iran: "ईरान में सत्ता परिवर्तन जरूरी", राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी सीधी धमकी O Romeo Review: शाहिद का एक्शन और नाना पाटेकर की दहाड़ भी नहीं बचा पाई फिल्म! ये हैं वो 5 बड़ी कमिया... खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ... Chhattisgarh Update: तकनीक और विश्वसनीयता का मेल! सीएम साय बोले- जनसेवा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे रेड... Jaipur News: जयपुर में कैफे ऑपरेटर की बीच सड़क पिटाई, अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला होमगार्डों से हु... UP Politics: शंकराचार्य पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- "अहंकार में आकर आदमी ऐसा ही बोलता है" Noida Crime Update: नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, छापेमारी में 24 लड़के-लड़कि...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सूचना सेठ ने तौलिये या तकिए से घोंटा था मासूम बेटे का गला

25

बेंगलुरु। 39 वर्षीय सीईओ सूचना सेठ ने अपने 5 साल के बेटे का गला घोंटने के लिए संभवत: तौलिये या तकिए का इस्तेमाल किया। यह खुलासा मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।

डॉक्टरों के मुताबिक, मासूम को मौत गला घोंटने से हुई है। बता दें, सूचना सेठ की शादी 2010 में हुई थी, लेकिन 2019 में उसका पति से तलाक हो गया था। दोनों के बेटे को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि बेटा मां के पास रहेगा, लेकिन हर रविवार को पिता उससे मिल सकेंगे।

इस बार भी पिता को बेटे से मिलना था। इससे पहले ही सूचना ने बेटे को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया। वह बेटे को लेकर गोवा पहुंची। वहां एक सर्विस अपार्टमेंट में कमरा किराए से लिया और बेटे की हत्या कर दी।

इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर बेंगलुरु ले जा रही थी। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बेटे का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जिसने केरल के शख्स से शादी की थी।

घटना के वक्त पिता जकार्ता में था। उनके लौटने पर आज अंतिम संस्कार होगा। महिला को कल गोवा के मापुसा शहर की एक अदालत में पेश किया गया था, जहां उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह और उसका पति अलग हो चुके हैं और उनके तलाक की कार्यवाही चल रही है। सेठ के लिंक्डइन पेज के अनुसार, वह स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं और 2021 के लिए एआई एथिक्स में शीर्ष 100 शानदार महिलाओं में से एक थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.