Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी, RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी निमंत्रण

41

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम फाइनल तैयारियों के बीच भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भी निमंत्रण दिया गया है। दोनों हस्तियां 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, आरएसएस के कृष्ण गोपाल और रामलाल ने दिग्गज भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और समारोह के लिए निमंत्रण दिया। आलोक कुमार ने बताया कि समारोह में पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी।

ऐसे भव्य अवसर का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य है। यह देश की गरिमा और पवित्रता को मजबूत करने का मौका है। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हर गांव और घर में बहुत उत्साह है। – मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.