Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

प्रदोष व्रत के दिन नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, वरना भगवान शिव हो जाएंगे नाराज

47

इंदौर। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर व्रत और भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है। प्रदोष व्रत पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस बार प्रदोष व्रत 9 जनवरी को पड़ रहा है। प्रदोष व्रत पर मंगलवार होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन महादेव की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। अन्यथा महादेव नाराज हो जाते हैं और आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदोष व्रत के दिन न करें ये कार्य

  • प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान भगवान शिव को तुलसी, सिन्दूर, हल्दी, केतकी और नारियल जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से महादेव नाराज हो जाते हैं।
  • प्रदोष व्रत वाले दिन महिलाओं को शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से माता पार्वती क्रोधित हो जाती हैं।
  • प्रदोष व्रत के दिन किसी का भी अपमान न करें।
  • प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए।
  • इस दिन तामसिक भोजन से दूर ही रहें।
  • प्रदोष व्रत करने वालों को अन्न या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • प्रदोष व्रत वाले दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पीले और लाल रंग के कपड़े पहनना एक अच्छा शगुन है।

प्रदोष व्रत महत्व

साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार होने के कारण इसे भौम प्रदोष के नाम से जाना जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन रात्रि के समय भगवान महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.