Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्‍य प्रदेश के इन दो संभाग के जिलों में बारिश की संभावना

49

भोपाल। वातावरण में नमी मौजूद रहने से जहां प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है, वहीं बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। भोपाल में भी दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण मौसम साफ होने लगेगा।

साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से गुरुवार से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। बुधवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है।

वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बनी रहने के कारण सुबह के समय कोहरा बना हुआ है। साथ ही कहीं-कहीं बादल भी बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

भोपाल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। कोहरा एवं बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में विशेष गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने की वजह से पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

उधर, बुधवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़कर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। सर्द हवाएं चलने के कारण गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.