Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1250 रुपये, मकर संक्रांति उत्सव का किया शुभारंभ

45
भोपाल। प्रदेश में पूर्ववर्ती शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खातों में आज नई किश्त पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए 1,576 करोड़ रुपये लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए। इसके साथ ही प्रदेश के 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये की पेंशन व आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। सीएम मोहन यादव दोपहर करीब 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे और कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण सप्ताह प्रारंभ हो गया, जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। महिला सशक्तीकरण एवं युवा ऊर्जा पर केंद्रित इस उत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री ने महिलाओं को उपहार में कंगन और मिठाई देकर की। इसे मकर संक्रांति उत्सव नाम दिया गया है।

महिला सशक्तीकरण सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, उल्लेखनीय कार्य करने वाले शौर्य दल के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऐसी बालिकाएं, जिनके द्वारा सूचना देकर स्वयं का बाल विवाह रुकवाया हो, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

नारी सशक्तीकरण में नहीं छोड़ेंगे कसर – मोहन यादव

इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा – “महिला सशक्तिकरण, हमारा प्रण”। प्रदेश में आज से मकर संक्रांति उत्सव की शुरुआत हो रही है और मुझे प्रसन्नता है कि पहले दिन हम ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों को ₹1576 करोड़ की सहायता प्रदान करने जा रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यही वजह है कि आज देश की नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। मेरी बहनों, मेरा आपसे यह वादा है कि आपके सशक्तीकरण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.