Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिवनी में है मध्य प्रदेश का गोवा, जहां प्राकृतिक खूबसूरती भरपूर

38

सिवनी। घंसौर विकासखंड मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूरी पर स्थित पायली जबलपुर, मंडला और सिवनी की सीमा के पास स्थित है। बरगी बांध के जलभराव क्षेत्र में स्थित पायली खूबसूरत प्राकृतिक नजारे के लिए लोगों के दिलों में आसानी से अपनी जगह बना लेता है। यह सिवनी का गोवा है।

टापू में अंग्रेजों के जमाने का रेस्टहाउस

यहां पर नदी में बने एक टापू में अंग्रेजों के जमाने का रेस्टहाउस बना है। नाव से नदी पार कर टापू में जाना कभी न भूलने वाला अनुभव है। ऊपर से सुबह सूर्योदय और शाम को सूर्यास्त का नजारा इसे और मनभावन बना देता है।

पूरा इलाका जंगलों से घिरा

यह पूरा इलाका जंगलों से घिरा है। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां पर मोर जैसे जीव भी मिलते हैं। एक सड़क का निर्माण किया है, जो पुराने रास्ते से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर है। यह सड़क भी कच्ची ही है।

इको टूरिज्म के तहत तहत काम

पायली को इको टूरिज्म के तहत डेवलप किया गया है। यहां वन विभाग का रेस्ट हाउस है। ठहरने के लिए दो कमरे हैं। इसकी बुकिंग वन विभाग से होती है। चारों ओर जंगल से घिरा है। नर्मदा नदी पर टापूनुमा तीन अलग स्पॉट जो ऊंचाई पर बने गेस्ट हाउस से बेहद खूबसूरत दिखते हैं।

लगभग एक दर्जन नाव हैं जो टापू तक पहुंचाती हैं

करीब तीन किमी नीचे कच्चे मार्ग से नर्मदा के करीब पहुंचा जा सकता है। लगभग एक दर्जन नाव हैं जो टापू तक पहुंचाती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.