Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

ये हैं साल 2023 की बेस्ट रोमांटिक फिल्में, जीता दर्शकों का दिल

33

इंदौर।साल 2023 में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई है। थ्रिलर मूवीज से लेकर सिर्फ रोमांटिक एंगल तक, हर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता है। लव स्टोरीज ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई और हर तरफ से इन्हें भरपूर प्यार मिला। ऐसे में अब जब ये साल खत्म होने को है, तो आइए एक नजर डालते हैं, उन फिल्मी लव स्टोरीज पर, जिन्होंने इस साल धमाल मचा दिया। इन फिल्मों ने एक बार फिर बॉलीवुड के रोमांस को टाॅप पर लाकर रख दिया।

तू झूठी मैं मक्कार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के साथ रोमांटिक जॉनर के लिए साल 2023 की शानदार शुरुआत हुई। फिल्म मेकर लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रणबीर कपूर रोमांटिक ब्वॉय वाले जोन में ला दिया और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके अलावा श्रद्धा कपूर भी अपने अपीयरेंस और अभिनय से पूरी फिल्म में छा गईं और दर्शकों ने फिल्म पर खूब प्यार बरसाया। म्यूजिक से लेकर स्टोरी टेलिंग और सेटअप तक, यह फिल्म पूरी तरह से बॉलीवुड के ट्रेडमार्क रोमांटिक स्टाइल का सबूत थी, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दर्शकों का प्यार भी जीता।

डंकी

शाहरुख खान बिना शक भारतीय सिनेमा के सबसे फेवरेट रोमांटिक हीरो हैं। ऐसे में इस साल जहां हमने शाहरुख खान को बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ धूम मचाते हुए देखा, वहीं सुपरस्टार ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ के साथ रोमांटिक ड्रामा की ओर रुख किया। इस मच अवेटेड फिल्म में एक खूबसूरत और दिल जीतने वाली प्रेम कहानी है जिसमें शाहरुख खान तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। रोमांटिक जॉनर में सुपरस्टार का कोई मुकाबला नहीं है और ट्रेलर और गानों ने यह साबित कर दिया है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

गदर 2

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर गदर 2 साल की उन फिल्मों में से एक है जो रोमांटिक पृष्ठभूमि के साथ आती है। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 22 सालों के बाद लौटी तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख फैंस काफी खुश हुए।

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा साल 2023 की सबसे बड़ी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म सीख देने के साथ-साथ खूबसूरत रोमांस को भी दिखाती है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस रोमांटिक एंटरटेनमेंट फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं और दर्शकों के हर सेक्शन ने फिल्म को पसंद किया। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई और सत्तू के रोल में कार्तिक का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बन गया।

जरा हटके जरा बचके

सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके साल 2023 की हिट फिल्मों में से एक रही है। एक छोटे शहर की देसी जोड़ी की कहानी पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा ने दर्शकों को इससे बांधे रखा। फिल्म ने दर्शकों को एक अलग तरह की कहानी दी, जिसे दर्शकों का प्यार और सराहना मिली। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच छा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.