Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

अपने ही ससुर पर फिदा थीं नीतू कपूर, कॉफी विद करण पर खोले पर्सनल राज

34

इंदौर। सेलिब्रिटीज का चैट शो कॉफी विद करण 8 में इस बार कई बड़े सेलेब्स देखने को मिले हैं। जिन्होंने इस शो पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं। वहीं, अब बारी नीतू कपूर और जीनत अमान की है। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बाद हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर और जीनत अमान, करण के शो पर गेस्ट के रूप में दिखाई देंगी। सभी जानते हैं कि ये दोनों ही अभिनेत्रियां अपने समय की सक्सेसफुल और फेमस एक्ट्रेसेस रही हैं। दोनों ने यादों की बारात, धरम वीर और हीरालाल पन्नालाल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

जीनत से डेटिंग लाइफ पर किया गया सवाल

हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस को कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट प्रोमो में साथ देखा गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नीतू और जीनत शानदार अंदाज में एंट्री लेती हैं। नीतू ने जीनत अमान को सेक्सिेस की दुकान बताया। वहीं, जीनत ने नीतू की खूब तारीफ की। दोनों ने शेयर किया कि वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। जीनत ने बताया कि वह पार्टी नहीं करती हैं। करण ने जीनत से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।

शशि कपूर पर था नीतू का क्रश

नीतू कपूर ने जीनत अमान का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, “वह मंदिर गईं और अपने शर्ट के बटन लगाते हुए कहा, हे भगवान हमें माफ कर देना, हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम नहीं है।” वहीं, करण जौहर ने नीतू कपूर से सवाल करते हुए कहा कि उनका सीक्रेट क्रश किस पर था। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए बताया कि उनका क्रश शशि कपूर पर था। शशि कपूर, राज कपूर के भाई और ऋषि कपूर के चाचा थे। इस हिसाब से शशि, नीतू के चाचा ससुर लगते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.