Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राम मंदिर के बहाने वोटरों को लुभाने में लगी पार्टियां, भाजपा और कांग्रेस ने बनाया ये प्लान

38

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल दो सप्ताह बचे हैं और कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने इस चुनावी वर्ष में हिंदू श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए रविवार को अपना अभियान शुरू किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत राम अक्षत (चावल) वितरण शुरू किया।

भाजपा के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके बेटे व प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने आज बेंगलुरु में हिंदू समुदाय के लोगों के घर जाकर उनसे 22 जनवरी को घर पर विशेष पूजा करने का अनुरोध किया और अक्षत दिए। भाजपा नेताओं ने लोगों से यह अनुरोध भी किया कि वे ‘सदियों के वनवास’ के बाद अयोध्या में राम लला की वापसी के अवसर पर अपने घर के सामने पांच दीपक जलाएं।

यहां एक हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद, विजयेंद्र ने संवाददाताओं से कहा कि भगवान राम के भक्त हर घर जाएंगे और लोगों से अपने घर या किसी नजदीकी मंदिर में विशेष पूजा करने का अनुरोध करेंगे। कांग्रेस सरकार ने हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के नियंत्रण वाले मंदिरों को 22 जनवरी को विशेष पूजा आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

मुजरई मंत्री (हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती) रामलिंगा रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, “22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। मैंने हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती विभाग से कहा है कि वह उस दिन अपने नियंत्रण वाले सभी मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित करे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.