Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे...

सुबह ड्यूटी के लिए बस स्टैंड पैदल जा रहा था सफाईकर्मी, ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

62

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग जरवल रोड बस स्टॉप के निकट ट्रक की टक्कर से जरवल टाउन में तैनात एक सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर जरवल रोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा निवासी राजू वाल्मीकि (50) निवासी जरवल नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह वह ड्यूटी के लिए बस स्टैंड पैदल जा रहे थे। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के पास ट्रक ने सफाई कर्मी को टक्कर मार दी।  पुलिस के मुताबिक सुबह पप्पू सिंह के मकान के पास चाय का ठेला लगता है। वहां चाय पीकर जरवल टाउन ड्यूटी जा रहा था। सड़क पार करते समय गोंडा से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से राजू की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर जरवल रोड थाने के उप निरीक्षक राणा राज सिंह, उपनीरक्षक लव कुमार, कांस्टेबल दिग्विजय यादव और अंकित पाल सिंह ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि लाश का पंचनामा कर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.