Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव बोले- उज्‍जैन से तय हुआ था नरेन्‍द्र मोदी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

30

मोहन यादव ने कहा कि 2014 में जब गोवा में नरेंद्र मोदी का नाम घोषित हुआ तो उसकी विचार बैठक उज्जैन में हुई और यहां तय हुआ कि भविष्य का प्रधानमंत्री कौन होगा। मोहन यादव ने इस दौरान कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों की भी तारीफ की।

चलता रहेगा विकास का कारवां

सीएम ने कहा कि मप्र में विकास का कारवां लगातार चलता रहेगा। कल ही हमने तय किया है कि इस बार की मकर संक्रांति महिला सशक्तिकरण के लिए होगी। उन्‍होंने आगे कहा कि 21वीं सदी में भारत पीएम मोदी मोदी के नेतृत्व में सबसे सशक्त देश बनकर उभरेगा।

हर जगह लगेगी फूड स्ट्रीट

इस दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि केवल अस्पताल बनाना काफी नहीं है, लोगों को बेहतर भोजन भी देना है। उन्‍होंने आगे कहा, आने वाले दिनों में देश की हर जगह फूड स्ट्रीट लगाई जाएगी और लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जाएगा।

पीएम मोदी की तारीफ की

कोरोना काल को याद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा किया और दुनिया में वैक्सीन का पहला डोज लगने के एक माह बाद ही भारत में भी वैक्सीन का पहला डोज लग गया। उन्होंने कहा कि 220 करोड़ डोज लगाने वाला देश भारत है। भाजपा में सामर्थ्य है और भारत ये कर सकता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

पैसों की कमी नहीं होने देंगे

मांडविया ने सीएम यादव से कहा कि आप, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सेक्‍टर में डेवलपमेंट के लिए लीड करें केंद्र सरकार संसाधन और पैसों की कमी नहीं रहने देगी जाएगी।

बिल गेट्स से मुलाकात का किया जिक्र

मांडविया ने बताया कि जब वे उद्योगपति बिल गेट्स से मुलाकात की तो उन्होंने भी भारत के कोविड मैनेजमेंट सिस्‍टम और वैक्सीनेशन की तारीफ की।

मनहित एप भी लांच

मनहित एप भी लांच किया गया। यह एप मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित है। जो कि मन: स्थिति समझने में मदद करेगा और सुझाव भी देगा।

स्ट्रीट फूड की वेबसाइट लांच

इस दौरान मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की गई। इसके साथ ही 218.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शिलान्‍यास और लोकार्पण किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने किए बाबा महाकल के दर्शन

कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.