Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

9 जनवरी से धनु राशि में चंद्रमा गोचर के साथ त्रिग्रही योग, इन राशियों को होगा लाभ

44

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा सबसे जल्दी गोचर करता है। 9 जनवरी को चंद्र के राशि परिवर्तन से उथल-पुथल मचेगी। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल और सूर्य पहले से स्थित है। ऐसे में चंद्रमा के आने से शुभ और अशुभ योग बनेंगे। मंगल और चंद्रमा की युति से लक्ष्मी योग बनेगा। 11 जनवरी तक लक्ष्मी योग का मीठा फल मिलेगा। मंगल और सूर्य की युति से आदित्य मंगल योग बन रहा है।

त्रिग्रही योग का किन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

वृश्चिक राशि

चंद्रमा के गोचर से वृश्चिक राशिवालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। परेशानियां चुटकियों में हल हो जाएंगी। आर्थिक संकट दूर होता नजर आएगा। शेयर मार्केट में लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि

एकादश भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। यह स्थान आय और लाभ का स्थान है। इस अवधि में अनुबंधों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। धन आगमन के स्त्रोत बनेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के दसवें भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। यहां पहले स्थान पर राहु बैठा है। नौकरी चाहने वालों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर बदलने का अच्छा समय है। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति देखने को मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.