Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

अभिषेक को प्रोवोक करने पर सलमान ने लगाई चिंटू की क्लास, घरवालों को भी जमकर लताड़ा

44

इंदौर। टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में हाल ही में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ मार दिया था, जिसके कारण उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। जैसा की दर्शकों को उम्मीद थी, वीकेंड के वार पर सलमान खान इस इंसिडेंट का मुद्दा उठाएंगे और समर्थ जुरेल की जमकर क्लास लगाएंगे। वहीं, लेटेस्ट प्रोमो में यही देखने को मिला है कि समर्थ पर सलमान काफी गुस्सा करते हैं। बीते एपिसोड में देखा गया था कि अभिषेक और समर्थ की लड़ाई हो गई थी। इस दौरान समर्थ ने अभिषेक को काभी प्रोवोक किया था।

सलमान ने चिंटू पर लगाए आरोप

समर्थ की हरकतों से प्रोवोक होकर अभिषेक ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके कारण कैप्टन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को घर से बेघर करने का फैसला लिया था। अब सलमान खान वीकेंड के वार पर घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। आज के एपिसोड में सलमान खान समर्थ पर काफी गुस्सा करते दिखाई देंगे। साथ ही घरवालों से भी कई सवाल करेंगे। वे पूछते हैं कि जब समर्थ, अभिषेक को पोक कर रहा था, तो बाकी घरवाले उन्हें रोक क्यों नहीं रहे थे।

घरवालों से किए गंभीर सवाल

सलमान ने कहा, “अभिषेक बिल्कुल गलत है, वह 100 प्रतिशत गलत है, लेकिन उसे उस मुकाम तक पहुंचाने वाला गलत नहीं है। आखिर घरवालों ने क्यों चिंटू को कुछ नहीं कहा। टिश्यू पेपर मुंह में थोपना, ब्लैंकेट फेंकना, बाप का मेंटल बेटा कहना। आप सभी देख रहे थे यह, लेकिन किसी ने भी समर्थ को रोकने की कोशिश नहीं की। क्या किसी ने चिंटू को रोका।” सलमान ईशा से पूछते हैं कि अगर वह अभिषेक कुमार की जगह होतीं, तो क्या करतीं। इस पर वे जवाब में कहती हैं कि अगर वह अभिषेक की जगह होतीं, तो वह भी मारतीं। समर्थ ने आखिर में खुद यह बात एक्सेप्ट की कि वे अभिषेक के ट्रिगर प्वाइंट पर हमला कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.