Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, अगले दो दिनों के लिए जारी हुई ये चेतावनी; कब मिलेगी राहत?

46

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई हिस्सों में और देश के कुछ मध्य हिस्से में शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के कारण ठिठुरन वाली ठंड की स्थिति रही।

गंगा के मैदानी इलाकों और इसके आसपास देश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मौसम कार्यालय ने बताया कि हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कई स्थानों पर ठंड से ‘गंभीर शीत दिवस’ की स्थिति बनी रही जबकि दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘शीत दिवस’ की स्थिति रही। इलाकों में धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

‘शीत दिवस’ तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के बाद होता है। वहीं, अधिकतम तापमान के 6.5 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक नीचे गिर जाने के बाद ‘गंभीर शीत दिवस’ होता है। दिल्ली के प्रारंभिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम है। पंजाब के पटियाला में तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम है। राजस्थान के सीकर में तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम के सामान्य से 10 डिग्री नीचे है। वहीं, मध्य प्रदेश के गुना में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 10 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड कम होनी शुरू हो जाएगी। एक बयान में कहा गया, “अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा रहेगा और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.