Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

44

इंदौर। चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को विशेष न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने हत्यारे पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। वारदात 12 जुलाई 2017 की रात करीब दो बजे हुई थी।

हत्यारे पति का नाम गोविंद उर्फ अंतिम नामदेव निवासी अशोक नगर है। उसका पत्नी प्राची से पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी उसका विवाद हुआ। इस दौरान उसने पत्नी को नीचे गिराया और उस पर बैठकर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मकान मालिक और अन्य लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो हत्यारा वहां से भाग निकला।

24 गवाहों के बयान करवाए

एरोड्रम थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर चालान प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए हत्यारे गोविंद को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थंदड से दंडित किया। अभियोजन की तरफ से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी आरती भदौरिया ने पैरवी की। इस प्रकरण को जघन्य एवं चिन्हित प्रकरणों की सूची में शामिल किया गया था। अभियोजन की ओर से 24 गवाहों के बयान प्रकरण में करवाए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.