Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

एक जिला एक उत्पाद में बुरहानपुर जिले को मिला स्पेशल मेंशन अवार्ड

32

बुरहानपुर। नया साल बुरहानपुर जिले के लिए नई उपलब्धि लेकर आया है। एक जिला एक उत्पाद योजना में बेहतर काम करने के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कलेक्टर भव्या मित्तल को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

“नया साल, नई उपलब्धि”

बुरहानपुर जिले को “एक जिला-एक उत्पाद” में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कारों में ‘स्पेशल मेंशन अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकानमाएं।

मध्यप्रदेश के लिये यह उपलब्धि हम सभी को एक नई ऊर्जा से भरने वाली है। प्रदेश… pic.twitter.com/7L8UQII0EU

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 5, 2024

ज्ञात हो कि एक जिला एक उत्पाद के तहत बुरहानपुर जिले की मुख्य फसल केले को चयनित किया गया है। केले का उतपाद, व्यापार और प्रसंस्करण बढ़ा कर जिला आत्म निर्भर भारत की अवधारणा को साकार कर रहा है।

जिले में केले से चिप्स के अलावा केला पाउडर, राखी, साज सज्जा की वस्तुएं, घरेलू सामान, चटाई, पर्स, टोकरियां, पायदान आदि बनाए जा रहे हैं। जिले की महिलाओं को केले के तने से रेशे निकालने और उनसे सामग्री बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

विदेशों तक पहुंच रहा केला

जिले में केले के विक्रय को बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन में स्टाल लगाया गया है। केले की पैकिंग और ग्रेडिंग की यूनिट स्थापित की गई हैं। जिसके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 20 से 30 मीट्रिक टन केला दुबई, तुर्की, बहरीन सहित अन्य देशों में निर्यात किया जा रहा है।

इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में भी जिले से केले की आपूर्ति की जाती है। जिले में केले के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 25 रायपेनिंग चेंबर्स एवं विभिन्न बनाना चिप्स यूनिट्स स्थापित की गई हैं।

जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केले के रेशे से सेनेटरी नेपकिन तैयार करने के प्रशिक्षण के साथ हस्तशिल्प कला भी सिखाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.