Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM योगी को गाली देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

36

देवरिया: सोशल मीडिया मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि अजीत यादव नामक युवक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है और यह संदेश बुधवार आधी रात से प्रसारित हो रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने वायरल संदेश का संज्ञान लिया और बुधवार- बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे संबंधित धाराओं के तहत रुद्रपुर पुलिस थाना में अजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है और आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक ने अपने पोस्ट में जमीन विवाद को लेकर जिले में दो अक्टूबर को हुई हिंसा का भी जिक्र किया है, जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी।

कुछ समय पहले एक स्थानीय अदालत ने एक पक्ष (प्रेम यादव) के घर को सरकारी जमीन पर बना पाया था और युवक ने इसी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित धमकी दी है। दो अक्टूबर को देवरिया के फतेहपुर गांव में हुई हिंसा में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की मौत हो गई थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव (50) पर उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार ने उस समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जब वह उनके घर गए थे। इसके तुरंत बाद अभयपुर के यादव समर्थकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दुबे के घर पर हमला कर दिया और दुबे, उनकी पत्नी किरण दुबे (52), बेटियों सलोनी (18) और नंदनी (10) और बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.