Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

खंडवा में विस्‍फोट की धमकी, स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र गेट पर चस्पा किया

43

खंडवा। खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम पटाजन में एक घटना से सनसनी फैल गई। यहां एक पत्र के जरिए स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पत्र में खंडवा में भी बम विस्‍फोट की धमकी दी गई है।

ताले के ऊपर चिपकाया धमकी भरा पत्र

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्राम पटाजन में स्कूल के गेट पर लगे ताले के ऊपर कोई अज्ञात व्यक्ति एक पत्र चस्पा कर गया।

खंडवा शहर में भी धमाके का उल्‍लेख

बताया जाता है कि इस पत्र में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के साथ ही खंडवा शहर में भी धमाके का जिक्र किया गया।

आइएसआइ की तरफ से धमकी देने का हवाला

जानकारी के अनुसार इस पत्र में आइएसआइ की तरफ से धमकी देने का हवाला दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। पत्र को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में खालवा थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि पत्र जब्त कर लिया गया और इसकी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.