Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिवराज सिंह चौहान बोले- राजतिलक होते-होते वनवास हो जाना भी कोई बड़ा उद्देश्य होगा

47

सीहोर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुदनी के शाहगंज पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। यहां पर भी लाड़ली बहनों का प्रेम अपने ‘भैया’ के प्रति खुलकर नजर आया। अनेक महिलाएं शिवराज से लिपटकर रो पड़ीं। इससे शिवराज भी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि वह अपनी भांजी-भांजों और बहनों को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। यहां पर लोगों को संबोधित करते वक्त शिवराज का मुख्यमंत्री न बनाए जाने को लेकर दर्द छलक उठा और उन्होंने कहा कि कभी-कभी राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। हालांकि इसके पीछे कोई बड़ा उद्देश्य होगा।

मंगलवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शाहगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लेकिन कभी अपने आप को ‘टाइगर अभी जिंदा है’ कहने वाले शिवराज सिंह चौहान कुछ निराश नजर आए। उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद तो आ-जा सकते है, लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नही छीन सकता है। उन्होंने कहा कि राजतिलक होते होते वनवास हो जाना भी कोई बड़ा उद्देश्य होगा। ये कहकर शिवराज ने अपने अंतर्मन की पीड़ा को भी उजाकर किया। साथ ही शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों और भांजी-भाजों से यह कहते हुए कि मामा आपके बीच ही रहेगा और कहीं नहीं जाएगा, एक तरह से केंद्र को भी स्पष्ट संदेश दे दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.