Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

चार दिसंबर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बूंदाबांदी की आशंका

79

जबलपुर। मौसम विभाग की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती परिसंचरण में तब्दील हो गया है। हवा का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो रहा है हवा में नमी आ रही है, जिससे बादल छा रहे हैं। इसके असर से चार दिसंबर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

धूप के साथ दिन भर बादल भी छाए रहे

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत सोमवार को भी बदली रही। धूप के साथ दिन भर बादल भी छाए रहे। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी से बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया जिससे जिससे दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा। हालांकि रात में ठंडक बरकार रही। तापमान भी लगभग स्थिर रहा।

फीकी रही धूप की चमक

सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे, बीच-बीच में धूप भी निकली पर धूप की चमक फीकी रही। दक्षिण-पूर्वी हवा से वातावरण नरम-गरम रहा। शाम होते ही एक बार फिर वातावरण में ठंडक घुलने लगी। मौसम की बदली रंगत के बीच दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।

घूमने-फिरने के अनुकूल रहा मौसम

नव वर्ष के पहले दिन मौसम का मिला-जुला असर घूमने-फिरने वालों के लिए उपर्युक्त रहा। न ज्यादा ठंडक रही न गर्मी। पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाने वालों के लिए मौसम बेहद अनुकूल रहा। लोगों ने भी धूप, बादल के बीच जमकर सैर सपाटा किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.