Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में बदल सकती है राजनीति की दिशा, इन 7 कारणों से एक साथ नजर आ सकते हैं राज और उद्धव ठाकरे सीलमपुर हत्याकांड: बच कैसे गया था कुनाल! वो बात जिसके बाद लेडी डॉन जिकरा पर सवार हुआ हत्या का भूत वो आधी हिंदू, आधी मियां…नाम रखा जाए ममता बेगम… BJP नेता विनय कटियार का हमला 62 की उम्र में शादी, दूसरे ही दिन दुल्हन ने कर दिया कांड; डेढ़ महीने से चक्कर काट रहे बुजुर्ग J-K: किश्तवाड़ में धंसी जमीन; 22 परिवारों को किया गया शिफ्ट, क्या ये है भूस्खलन का जिम्मेदार? भाभी से पड़ोसी का चल रहा था अफेयर, देवर को पता चला तो प्रेमी ने लगा दिया ठिकाने हमें धोखे से जहर खिलाया… मौत से पहले दंपत्ति ने भेजा वॉयस मैसेज, हैरान कर देगा ये डबल मर्डर केस गाजियाबाद: नाबालिग से टीचर ने दो साल तक किया हैवानियत, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया; ऐसे हुआ ख... जिस प्यार के लिए कराया लिंग परिवर्तन, उसी ने किन्नर के लिए छोड़ दिया साथ; लड़का से लड़की बने सन्नी क... सास को लेकर घर पहुंचा राहुल, गांव वालों ने खदेड़ा; पिता बोले- यहां क्यों आए?

माल्दोवा के राष्ट्रपति के कुत्ते ने आस्ट्रियाई राष्ट्रपति को काटा, हाथ पर पट्टी बांधकर बैठक में हुए शामिल

11

आस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को कुत्ते ने काट लिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर को काटने वाला कुत्ता कोई सामान्य कुत्ता नहीं है। वह माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू का कुत्ता है।

आस्ट्रियाई राष्ट्रपति को कुत्ते ने काटा।

एजेंसी, चिसीनाउ। आस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को कुत्ते ने काट लिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर को काटने वाला कुत्ता कोई सामान्य कुत्ता नहीं है। वह माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू का कुत्ता है। दरअसल, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर गुरुवार को माल्दोवा की यात्रा पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया।

माल्दोवा की मीडिया ने अनुसार कि आस्ट्रियाई राष्ट्रपति माल्दोवा की अपनी समकक्ष के साथ थे। वह दोनों ही राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में टहल रहे थे। इस दौरान अलेक्जेंडर को माइया संदू का कुत्ता दिखा। वह दूर से उनको घूर रहा था। उनको वह काफी प्यारा लगा। वह उस कुत्ते को सहलाने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने उसकी पीठ पर सहलाना शुरू किया, तभी कुत्ते ने उनके हाथ पर काट लिया।

माल्दोवा की राष्ट्रपति ने मांगी माफी

संदू इस अलेक्जेंडर के साथ हुई इस घटना से काफी असहज हो गई। उन्होंने तुरंत अलेक्जेंडर से माफी मांग ली। उसके बाद माल्दोवा की संसद के अध्यक्ष के साथ अपनी अगली बैठक में अलेक्जेंडर हाथ पर पट्टी बांधकर शामिल हुए।

अलेक्जेंडर ने कुत्ते को किया माफ

अलेक्जेंडर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुत्ते को माफ कर दिया है। कुत्ते के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। कुत्ते को अलेक्जेंडर ने उपहार के रूप में एक खिलौना भी दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.