Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के साथ हिली धरती, भूकंप में अब तक 6 की मौत की सूचना

45

 कंक्रीट की दीवार गिरने से 1 आदमी और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 1 अन्य महिला की शॉपिंग मॉल में मौत हो गई।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार शुक्रवार दोपहर को भूकंप मिंडानाओ द्वीप पर 60 किमी (37 मील) की गहराई में आया।
  1. फिलीपींस में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
  2. अधिकारी दो लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
  3. स्थानीय आपदा अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

रॉयटर्स, मनीला। दक्षिणी फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के भूकंप के साथ धरती हिली है और इस भयावह भूकंप में अभी तक 6 लोगों के मरने की सूचना मिली है। वहीं स्थानीय अधिकारी मलबे में दबे दो लोगों की तलाश में जुटे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के बाद यह जानकारी सामने आई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को भूकंप मिंडानाओ द्वीप पर 60 किमी (37 मील) की गहराई में आया।

कांक्रीट की दीवार गिरने से मौत

दक्षिण कोटाबेटो प्रांत में जनरल सैंटोस सिटी के आपदा कार्यालय प्रमुख एग्रीपिनो डेसेरा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी दी है कि तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने जानकारी दी है कि कंक्रीट की दीवार गिरने से 1 आदमी और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 1 अन्य महिला की शॉपिंग मॉल में मौत हो गई।

 

एक व्यक्ति की मौत चट्टान में दबने से

फिलीपींस के तटीय शहर ग्लेन में आपदा अधिकारी एंजेल डुगाडुगा ने जानकारी दी है कि सारंगानी प्रांत में भूकंप के केंद्र के पास करीब 2 दो लोगों की मौत हो गई, वहीं बचावकर्मी भूस्खलन के बाद लापता 2 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांत में एक 78 वर्षीय व्यक्ति की चट्टान से कुचल जाने के बाद मौत हो गई। यहां भी मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, कई इलाकों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि अधिकांश सड़कों को क्षति नहीं पहुंची है। आपको बता दें कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” के क्षेत्र में स्थिति है औप यहां ज्वालामुखीय गतिविधि और भूकंप सामान्य बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.