Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

हिट एंड रन कानून के खिलाफ ड्राइवरों की हड़ताल का दूसरा दिन, इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा असर

37

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह महाराष्ट्र में भी पेट्रोल और डीजल की किल्लत महसूस की जा रही है।

हिट एंड रन कानून का देशभर में विरोध किया जा रहा है।
  1. केंद्र सरकार ने बनाया है हिट एंड रन कानून
  2. 7 साल की जेल और 10 लाख जुर्माने का प्रावधान है
  3. इसी का विरोध कर रहे हैं ड्राइवर

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ड्राइवरों की हड़ताल का मंगलवार को दूसरा दिन है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब उन राज्यों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह महाराष्ट्र में भी पेट्रोल और डीजल की किल्लत महसूस की जा रही है। मुंबई में सिर्फ 50 फीसदी पेट्रोल बचा है। इसके अलावा अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल डीजल पंप सूखते जा रहे हैं। लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं।

 

पंजाब में भी व्यापक असर देखने को मिली है। कानून के विरोध में ट्रकों और बसों सहित बड़ी संख्या में वाणिज्यिक वाहनों के चक्के थमे हैं।

ट्रक चालकों ने मोगा में लुधियाना-फ़िरोजपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार, ट्रक चालक भी अंबाला के पास शंभू सीमा पर एकत्र हो गए हैं, जिससे ट्रकों की आवाजाही बाधित हो गई।

पश्चिम बंगाल में भी असर जारी है। कोलकाता पुलिस ने कहा कि सैकड़ों ट्रक और वाणिज्यिक वाहन चालकों ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में दानकुनी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 को अवरुद्ध कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.