Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

लड़ाई इजराइल-अमेरिका से, लेकिन ईरान ने सबसे बड़ा एक्शन तालिबान पर ले लिया

36

इजराइल और अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान ने अब अपने यहां रह रहे अफगान शरणार्थियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है. 6 जुलाई तक करीब 7 लाख अफगानों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो दशकों से ईरान में रह रहे थे और अब अफगानिस्तान लौटने पर मजबूर हैं.

यूएन और अफगान अधिकारियों का दावा है कि इन लोगों को जबरन देश निकाला दिया गया, हालांकि ईरान सरकार इसे ‘स्वैच्छिक वापसी’ बता रही है. जून महीने में ही 2.3 लाख अफगान लौटे हैं, जबकि जनवरी से अब तक 6.9 लाख लोग ईरान छोड़ चुके हैं.

हेरात में बन रहा अस्थायी ट्रांजिट सेंटर

ईरान से निकाले गए लोगों के लिए हेरात में एक अस्थायी ट्रांजिट सेंटर बनाया गया है, जहां उन्हें खाना, पानी और रात बिताने की जगह दी जा रही है. यहां यूएन एजेंसियों और एनजीओ की मदद से सीमित संसाधनों में राहत देने की कोशिश हो रही है. तालिबान सरकार ने भरोसा दिलाया है कि ईरान में जिन अफगानों की संपत्ति जब्त हुई है, उन्हें वापस दिलाने के लिए बातचीत जारी है.

महिलाओं के सामने कपड़ों का भी संकट

ईरान से लौटे अफगान महिलाओं और युवाओं के सामने अब सिर्फ रोजगार और ठिकाने की नहीं, बल्कि कपड़ों की भी चुनौती खड़ी हो गई है. जो लोग ईरानी फैशन के हिसाब से कपड़े पहनते थे, अब अफगानिस्तान के सख्त तालिबानी नियमों से जूझ रहे हैं. गर्म मौसम में पश्चिमी स्टाइल या ईरानी स्टाइल के कपड़े पहनना और भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में लौटे लोग न नए मुल्क के नियमों में ढल पा रहे हैं और न ही पुराने को पूरी तरह छोड़ पा रहे हैं.

ये आंकड़े डराने वाले हैं

इस साल अब तक 10 लाख से ज़्यादा अफगान नागरिक पाकिस्तान और ईरान से वापस आ चुके हैं. ईरान की डेडलाइन यानी 6 जुलाई तक ये संख्या और बढ़ने वाली है. अंदाजा है कि सिर्फ ईरान से ही 40 लाख अफगान प्रभावित हो सकते हैं. यूएन की एजेंसी IMO पहले ही साफ कर चुकी है कि वह सिर्फ सीमित लोगों की मदद कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.