Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

RJD MLA ने मंदिर को बताया मानसिक गुलामी का मार्ग, लालू के घर के बाहर लगे पोस्टर

15

पटना। अभी राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ भी नहीं है, लेकिन देश भर में इसको लेकर राजनीति गर्मा रही है। बिहार में बयानबाजी के बाद अब पोस्टर को लेकर विवाद बन गया है। राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर के बाहर विवादित पोस्टर लगा दिया। उसमें लिखा है कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग। उनके इस पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव की तस्वीर है।

उनके इस पोस्टर के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इस पोस्ट को हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी मानी जा रही है। इसको धर्म के खिलाफ बताया जा रहा है। इस पोस्टर के बाद भाजपा ने राजद पर जोरदार हमला किया है।

सनातन पर कर रहे हमला- सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये INDI गठबंधन के लोग लगातार सनातन पर हमला कर रहे हैं। हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं। इनमें ईसाई धर्म या इस्लाम के बारे में कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है। जो मन में आता है बोल देते हैं। आज जब देश के करोड़ों लोग राम मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस मंदिर को गुलामी का प्रतीक कहना गलत है। जबकि मंदिर सांस्कृतिक मुक्ति का प्रतीक है गुलामी जो इस देश में मौजूद थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.