Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

IIM इंदौर में आईपीएमएटी 2024 के लिए आवेदन जारी, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन, यहां देखें लास्ट डेट

65

इंदौर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट यानि IPMAT 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 26 मार्च 2024 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि IPMAT परीक्षा 2024 कंप्यूटर-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाएगी।

PMAT 2024 अपने चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के लिए जाना जाता है, जिनके लिए न केवल सैद्धांतिक ज्ञान बल्कि विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक और तार्किक सोच कौशल की भी आवश्यकता होती है। आइए जानते से आवेदन से जुड़ी आवश्यक बातें…

उम्मीदवारों को वर्ष 2022, 2023 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए या 2024 में परीक्षा में शामिल होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।

उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 2004 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवार जिनका जन्म 1 अगस्त 1999 को या उसके बाद हुआ है, उन्हें आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 4 हजार 130 रुपए देने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 2 हजार 065 रुपए दोने होंगे।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट (एटी) और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले IPMAT की ऑफिशियल वेबसाइट www.iimidr.ac.in पर जाएं।
  2. अब IPMAT 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  3. फिर रजिस्ट्रेशन पूरा करके फॉर्म भरें।
  4. इसके बाद फीस जमा करें और फाइनल सबमिशन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट जरूर ले लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.