Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘What Jhumka’ से लेकर ‘बेशरम रंग’ तक, इस साल सबसे ज्यादा हिट हुए ये गाने

44

इंदौर। जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। साल 2023 में कई सुपरहिट फिल्में आईं। बॉक्स ऑफिस को देखते हुए कहा जा सकता है कि साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी लकी रहा है। काफी सालों के बाद बाॅलीवुड फिल्मों को लोगों का जमकर प्यार मिला है। इन हिट फिल्मों के साथ-साथ इनके गाने भी काफी हिट रहे हैं। इन गानों को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में हम आपके लिए साल 2023 के उन गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा व्यूज हासिल किए और खूब हिट हुए।

‘तेरे वास्ते’

इसी साल रिलीज हुई विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके का गाना तेरे वास्ते जमकर हिट हुआ है। इस फिल्म को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह गाना इस साल के पॉपुलर गानों में से एक है।

‘कावला’

रजनीकांत की फिल्म जेलर का फेमस गाना कावला सुपरहिट रहा है। इस गाने को शिल्पा राव और अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी आवाज दी है। गाने में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शानदार डांस किया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

‘फिर और क्या चाहिए’

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके का यह दूसरा गाना है, जो काफी हिट हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को सबसे ज्यादा सुना गया है।

‘मैं निकला गड्डी लेके’

इसी साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिला है। इस फिल्म का गाना मैं निकला गड्डी लेके भी काफी हिट रहा है। 22 सालों के बाद लौटी तारा-सकीना की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

‘बेशरम रंग’

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग काफी सुर्खियों में रहा है। इस गाने में दीपिका के लुक को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। इसके बावजूद यह गाना जबरदस्त हिट हुआ। गाने को शिल्पा राव ने गाया है।

‘अर्जन वैली’

कुछ समय पहले ही रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का गाना अर्जन वैली साल 2023 के सबसे वायरल गानों में से एक है। इस गाने को भूपिंदर बब्बल ने लिखा और गाया है।

जमालू कुडू

फिल्म एनिमल का ही दूसरा गाना जमालू कुडू भी लोगों ने खूब पसंद किया है। इस गाने पर फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री को दिखाया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह गाना काफी वायरल हो रहा है।

What Jhumka

इसी साल रिलीज हुई फिल्म राॅकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म का गाना वाॅट झूमका जमकर फेमस हुआ है। किसी भी खास फंक्शन में यह गाना जरूर सुनने को मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.