Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

नाबालिग को देख बिगड़ी मौसा की नीयत, 25 दिनों तक करता रहा ये काम, जानें क्या है पूरा मामला

23

श्योपुर। बरगवां थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव से एक नाबालिग किशोरी को बहला, फुसलाकर गुजरात ले जाकर उसके ही मौसा के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। करीब 25 दिन तक मौसा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को गुजरात के मोरमी से बरामद किया, जिसके बाद दस्तयाब करने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कस्टडी में ले लिया है। रमेश पुत्र नानसिंह भिलाला शादी के बाद से ही पत्नी व बच्चों के साथ अपने ससुराल मदपुर गांव में रह रहा था। यहां उसका साढू भी रहता था।

रमेश 5 दिसंबर को अपने साड़ू की नाबालिग बेटी को घुमाने के बहाने बहला, फुसला कर गुजरात ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ कई दिनों तक बार-बार दरिंदगी की। बता दें कि आरोपी पहले गुजरात में मजदूरी करने गया था जहां गांव के और लोग भी मजदूरी करते थे। पीड़िता के परिजन ने बताया कि बेटी और उसका मौसा एक साथ घर से गायब हुए थे। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन गुजरात की मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात जाकर किशोरी को बरामद कर श्योपुर ले आई। पुलिस ने यहां उसके बयान दर्ज किए और मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.