Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हरतालिका तीज पर बन रहे 3 दुर्लभ योग, कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ?

73

हरतालिका तीज का त्योहार हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं. भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इस बार 6 सितंबर को ये तिथि पड़ रही है. इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की आराधना करती हैं. इससे उन्हें मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है. ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बढ़ती है. अगर शुभ मुहूर्त में इस दिन शिव-पार्वती की पूजा की जाए तो इसके शुभ परिणाम भी देखने को मिलते हैं. आइये जानते हैं कि 2024 में हरतालिका तीज पर कौन सा वो शुभ मुहूर्त है जिसमें लाभ मिलेगा. साथ ही इस दिन 3 दुर्लभ योग भी बन रहे हैं. ये योग भी काफी लाभदायक हैं और इंसान की मन मांगी मुराद पूरी करते हैं.

बन रहे हैं 3 दुर्लभ योग

इस बार कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी की तरह ही हरतालिका तीज के मौके पर भी कई दुर्लभ लाभकारी योग बन रहे हैं. इस बार हरतालिका तीज पर 3 बड़े दुर्लभ योग बन रहे हैं. ये योग बहुत फलदायक हैं. आइये जानते हैं इन 3 योग के बारे में जो आपको कई गुना ज्यादा लाभ दिलाएंगे.

1- शुक्ल योग

ये एक बहुत शुभ योग माना जाता है और इस योग को चंद्रमा की तरह एकदम पाक माना गया है. ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस योग में पूजा कर रहे हैं तो फल प्राप्ति की संभावना सबसे ज्यादा होती है. ये दुर्लभ योग ज्योतिषियों द्वारा फल प्राप्ति की गारंटी माना जाता है.

2- ब्रह्मा योग

ब्रह्मा योग को ज्ञान का श्रोत माना जाता है और ये भी एक दुर्लभ योग है. इस शक्तिशाली योग में अगर आप सच्चे मन से पूजा करते हैं तो इससे स्वास्थ्य, बुद्धि, धन और बल की प्राप्ति होती है और इंसान के जीवन में मजबूती आती है. इस योग में पूजा करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है.

3- रवि योग

रवि योग भी अतयंत लाभकारी योग है और इस योग में पूजा करने से इंसान को बहुत फायदा मिलता है. ये मान-सम्मान का योग माना जाता है. जो लोग ये चाहते हैं कि समाज में उनकी प्रतिष्ठता बढ़े तो उन्हें रवि योग में जरूर पूजा करनी चाहिए.

शुभ मुहूर्त क्या है?

भाद्रपद माहीने के शुक्ल पक्ष की तृतिय तिथि 5 सितंबर 2024 को 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाती है जो 6 सितंबर को 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. इसलिए महिलाओं के लिए निर्जला व्रत रखने का सही दिन 6 सितंबर 2024 है. शुभ मुबूर्त की बात करें तो इस बार सुबह 6 बजकर 2 मिनट से पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है. 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक हरतालिका तीज में शुभ मुहूर्त है. इस समय आप शिव-पार्वती की पूजा करेंगे तो उत्तम फल की प्राप्ति होगी.

क्या हैं हरतालिका तीज के नियम?

हरतालिका तीज के मौके पर निर्जला व्रत रखना चाहिए. इस दिन महिलाएं श्रृंगार करती हैं और गीत गाती हैं. इस दिन कथा पाठ करने से खूब फायदा होता है. वहीं इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन नकारात्मकता को अपने जीवन से हटाने की कोशिश करें. क्रोध से बचें और किसी का भी बुरा न सोचें. नहीं तो फलस्वरूप परिणाम नहीं मिलते.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.