Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

साल 2024 का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा कल्याणकारी, लव लाइफ व आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

33

इंदौर। वर्ष 2024 के पहले हफ्ते में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी रहेंगे। साथ ही बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दोनों ग्रहों की चाल 4 राशि वालों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहने वाली है। गुरु और बुध धन और प्रतिष्ठा प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं नए साल के पहले हफ्ते किस राशि के साधकों का भाग्य चमकेगा।

मिथुन राशि

जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सप्ताह अवधि शुभ रहेगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरतापूर्ण सामंजस्य रहेगा। मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।

सिंह राशि

अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी। सरकारी पक्ष से लाभ होगा। कर्मचारियों को मनचाही पदोन्नति मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। बाइक खरीदने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

साल 2024 का पहला सप्ताह बड़ी सफलता देगा। जीवन में एक साथ ढेर सारी खुशियां दस्तक देंगी। आपके व्यक्तित्व की चमक लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी।

मकर राशि

कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। करियर से जुड़ी चिंता खत्म होंगी। अविवाहितों का विवाह हो सकता है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित सप्ताह है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.