Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

अयोध्या की मीरा जिसके घर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

46

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर थे। एयरपोर्ट और अयोध्या के विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जो कि देश के अलग अलग शहरों से चलेंगी। इसके अलावा उन्होंने दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी अचानक एक दलित महिला मीरा मांझी के घर पहुंच गए। मीरा मांझी अयोध्या के टेढ़ी बाजार इलाके में रहती है। पीएम हालांकि कुछ देर के लिये ही मीरा के घर पर रुके और मीरा के परिजनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। मीरा मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी को चाय बनाकर दी। मीरा मांझी प्रधानमंत्री के इस तरह से अचानक उसके आने पर बहुत खुश हुई। उसने कहा कि मेरे घर तो आज भगवान आए हैैं।

दरअसल मोदी सरकार की उज्जवला योजना की मीरा मांझी दस करोड़ वी हितग्र्राही है जिसे उज्जवला योजना का लाभ मिला है। मोदी के आने के बारे में उसे सिर्फ एक घंटा पहले इतना बताया गया था कि उसके घर आज एक बड़े नेता आने वाले हैैं। जैसे ही पीएम मोदी मीरा के घर पहुंचे तो पूरे परिवार और आसपास रहने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। मीरा बताती है कि पीएम मोदी खुद उससे पूछा कि क्या बनाया है। इस पर मीरा ने कहा कि चाय बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी बोले तो पिलाओ चाए। चाय पीते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाय मीठी बना दी है।

दरअसल, मीरा मांझी मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना की दस करोड़वीं लाभार्थी हैं। मीरा यह नहीं बताया गया था कि पीएम मोदी उनके घर आएंगे। महज एक घंटे पहले उनसे बस इतना कहा गया कि कोई बड़ा नेता उनके घर आएगा। इसके बाद जब पीएम मोदी खुद मीरा के घर पहुंचे तो पूरे परिवार और आसपास के घरों के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मीरा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उसने खुद पूछा कि क्या बनाया है? इस पर मीरा ने जवाब दिया कि दाल-चावल और सब्जी बनाई है। इस उन्होंने कहा कि और कुछ। मीरा ने कहा कि चाय बनाई है तो पीएम मोदी ने कहा कि तो पिलाओ चाय। चाय पीते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चाय मीठी बना दी है।

मीरा मांझी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उससे सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मीरा के घर पर काफी भीड़ लग गई थे सभी पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेना चाहते है तो कुछ आटोग्र्राफ भी मांग रहे थे। पीएम मोदी कुछ बच्चों के साथ सेल्फी ली और आटोग्र्राफी भी दिये। मीरा ने बताया कि पीएम मोदी ने हमारे बच्चों से भी बातचीत की और हमने भी उनका अच्छे से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने उनसे सरकार की योजनाओं से क्या क्या लाभ मिल रहा है इस बारे में भी पूछा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.