Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike Called Off: 5 दिवसीय बैंकिंग मांग पर बनी सहमति, UFBU और IBA की बैठक के बाद हड़ताल स्थगित Wild Elephants Terror Gumla: पालकोट के जंगलों में डेरा डाले हैं छोटे बच्चों समेत 17 हाथी, वन विभाग क... Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ...

पीएम मोदी आज अयोध्या दौरे पर, वाल्मीकि एयरपोर्ट का लोकार्पण, रोड शो, 8 ट्रेनों को हरी झंडी, जानिए पूरा शेड्यूल

39

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 15,700 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी का विशेष विमान एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से पीएम रोड शो के रूप में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। यहां पढ़िए पीएम मोदी के अयोध्या दौरे से जुड़ा हर अपडेट

यह अच्छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और वह आज रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वह रोड शो भी करेंगे। अयोध्या में पीएम मोदी को लोग देखकर खुश होंगे। हवाई अड्डे से विदेश और देश भर के लोगों को आसानी से अयोध्या आने में मदद मिलेगी। – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास

प्रधानमंत्री के दौरे से लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पीएम मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के बोइंग विमान से सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद अयोध्याधाम जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सड़क मार्ग से जाएंगे।

पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। स्वस्ति वाचन और पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत होगा। साधु-संतों की भी इसमें भागीदारी होगी।

रेलवे स्टेशन पर करीब 40 मिनट के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी फिर एयरपोर्ट जाएंगे। एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

  1. अयोध्या – आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. अयोध्या – दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
  3. कोयंबटूर-बेंगलुरू सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. मेंगलोर-मडगांव वंदे भारत
  5. श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत
  6. अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत
  7. जालना-मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत
  8. मालदा टाउन-बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.