Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

एक मोटरसाइकिल में छह लोग सवार, पुलिस देख अचंभित

22

कटनी। जिले में गुना की घटना के बाद लगातार वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन के पास मुख्य मार्ग पर बसों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय व उनकी टीम ने एक दाेपहिया वाहन रोका, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। वह भी देख अचंभित हो गए।

पीरबाबा से कटनी अपने घर जा रहे हैं

मोटर साइकिल सवार कटनी निवासी फुरकान अंसारी ने बताया कि वे पीरबाबा से कटनी अपने घर जा रहे हैं। जिसपर यातायात पुलिस ने दो से अधिक सवारी दोपहिया में न बैठाने की हिदायत दी। साथ ही उनपर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की कार्रवाई के साथ परिवार के सदस्यों को यातायात थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा के माध्यम से घर भेजा।

गुना में हुई बस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन भी जागा

दो दिन से लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट के साथ उसमें उपलब्ध संसाधनों की जांच की जा रही है। शुक्रवार काे परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस व कुठला पुलिस के साथ कटनी-बरही मार्ग और पन्ना मोड़ पर बसों की जांच की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता की अगुवाई में सुबह से शुरू हुई जांच के दौरान 22 बसों को रोका गया और उनके दस्तावेज व उपलब्ध संसाधनों की जांच की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.