Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली रवाना, लौटकर कर सकते हैं मंत्रियों को विभाग का आवंटन

37

भोपाल। मंत्रियों को विभाग आवंटित करने की कवायद के बीच मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गुरुवार देर रात दिल्ली रवाना हो गए। वह वहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे। उनसे मंत्रियों के विभागों को लेकर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि लौटने के एक-दो दिन बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जा सकते हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री डा. यादव शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंत्रियों के विभागों को लेकर प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर लिया है।

हरी झंडी मिलने का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनकी रुचि भी पूछ चुके हैं। अब दिल्ली से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्रियों को विभाग आवंटन में हो रहे विलंब को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में निर्णय ही नहीं हो पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में किसे-किसे शामिल किया जाना था, इसको लेकर भी मुख्यमंत्री डा. यादव ने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद ही अंतिम निर्णय लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !