Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

अगवा किशोरी की इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में हत्या, 13 दिन से ढूंढ रहा था पिता

28

इंदौर। अगवा किशोरी की एरोड्रम क्षेत्र में हत्या कर दी गई। वृद्ध पिता दर-दर की ठोंकरे खाता रहा। पता बताने के नाम पर लोगों ने रुपये भी ऐंठ लिए। 13 दिन बाद पता चला कि उसकी तो हत्या हो चुकी है।

नंदबाग बाणगंगा निवासी 14 वर्षीय किशोरी 12 दिसंबर को लापता हुई थी। पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन पुलिस न किशोरी को ढूंढ पाई और न आरोपितों तक पहुंची। मंगलवार को एरोड्रम पुलिस ने बताया कि किशोरी का शव मिला है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो किशोरी अकेली जाते दिखी। उसके फोन की काल डिटेल के आधार पर छानबीन चल रही है। नंदबाग में रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

मदद के बदले मांगे रुपये

पिता किशोरी की तलाश में जुटा रहा। परिचित लोगों से मदद मांगी तो सैलून संचालक ने कहा कि खबर दे दूंगा लेकिन 500 रुपये लगेंगे। उसने रुपये लिए और कहा कि कालोनी में रहने वाला उमेश लेकर गया है। उमेश को ढूंढा, लेकिन जानकारी नहीं मिली। पिता ने पुलिसवालों को बताया तो कहा कि सैलून संचालक गांजा पीता है। उसने तुमसे झूठ बोलकर रुपये ले लिए। उसकी बातों में मत आओ।

पुलिसवाले बोले- सीसीटीवी फुटेज निकालो

किशोरी की मां की बचपन में ही मौत हो चुकी है। वह नंदबाग में रहने वाली चाची के पास जाने का बोलकर गई थी। पुलिस ने दो दिन तक नाबालिग होने के सबूत मांगे और रिपोर्ट तक नहीं लिखी। 14 दिसंबर को कायमी की और प्रधान आरक्षक अजय शुक्ला को जांच सौंपी। अजय ने स्वजन से कहा- लौट आएगी। जल्दी हो तो फुटेज निकालकर ले आओ।

दो दिन थाने में बैठाकर रखा

मंगलवार को किशोरी के पिता को एरोड्रम थाने बुलाया और चप्पल और कपड़े दिखाते हुए कहा कि इसकी पहचान कर लो। स्वजन ने बच्ची की पहचान कर ली लेकिन शव नहीं दिखाया। पुलिस वालों ने दो दिन तक थाने में ही बैठा कर रखा। टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, अभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.